Tuesday, August 25, 2026
HomeTechnologyयुवा नेता सतीश लखेड़ा जन मुद्दों के साथ ही प्रमुखता से पार्टी...

युवा नेता सतीश लखेड़ा जन मुद्दों के साथ ही प्रमुखता से पार्टी का मीडिया के समक्ष प्रमुखता से रखते हैं पक्ष

देहरादून, युवा नेता सतीश लखेड़ा गत 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। वह टीवी चैनल पर राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं।

लखेड़ा भारतीय जनता पार्टी के दैनिक मीडिया रिपोर्ट्स, रिसर्च, मीडिया प्रशिक्षण और चुनावी मीडिया प्रबंधन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं। 2017 से अनेक चुनावी राज्यों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर कुशल प्रबंधन कर चुके हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
सतीश लखेड़ा 2009 यानी 15 वर्ष पूर्व भी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। उससे पूर्व पार्टी के सह मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पूर्व में पत्रकार रहे सतीश लखेड़ा निरंतर पत्र पत्रिकाओं में लेख लिखते रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments