Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowयमकेश्वर मण्डल : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी संतोषी देवी बडोला

यमकेश्वर मण्डल : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी संतोषी देवी बडोला

पौडी, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुये पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक में पदाधिकारी नामित किये, जिसके अन्तर्गत यमकेश्वर मंडल की भाजपा (महिला मोर्चा) की अध्यक्ष संतोषी देवी बडोला व भाजपा (महिला मोर्चा) पौड़ी गढ़वाल की कार्यकारणी सदस्य मालती देवी को बनाया गया, जिससे यमकेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है।

इस अवसर पर यमकेश्वर मंडल के अध्यक्ष नितिन बडोला ने कहा कि महिला मोर्चा में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई, मात्र शक्ति अब हर क्षेत्र में कदम से कदम मिला के चल रही है और उनको पूरा विश्वास है कि आगमी 2022 के विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा पार्टी को ओर मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी बडोला ने कहा कि वह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व लोकप्रिय यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी भूषण,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम मेंदोलिया, जिला अध्यक्ष संपत रावत जी का बहुत-बहुत धन्यवाद देती हैं। संतोषी बडोला ने कहा की उनको यमकेश्वर महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वह आगामी 2022 चुनाव में पार्टी को और मजबूत करेंगी और 2022 विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा यमकेश्वर विधानसभा चुनाव रिकॉर्ड तोड़ मत से विजयी होगी।

खुसी जाहिर करने वालो में मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, उपाध्यक्ष अमरदेव भट्ट, यशपाल अश्वाल, सुभाष शुक्ला, महामंत्री बिजेंद्र बिष्ठ, धीरेन्द्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती, मनोज खत्री,अनुज राणा ,अनिता देवी , मालती देवी,पिंकी पंवार, सरिता देवी, राजेस्वरी, मनोरमा देवी,जिला मंत्री नीरज कुकरेती, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, दिनेश भट्ट,अतुल दर्शन, मनोज नेगी, धर्मेंद्र बिष्ठ, अजय रावत सहित सभी भाजपा कार्यकर्तओं ने खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments