Saturday, April 18, 2026
HomeStatesUttarakhandमहिला का शव सडी गली अवस्था में मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच...

महिला का शव सडी गली अवस्था में मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून, जनपद के प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया, शव सूचना बुधवार को थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई।
प्रेमनगर पुलिस द्वारा इस संबन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी।
घटना की सूचना पर एसएसपी द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, पुलिस जांच में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments