Friday, April 26, 2024
HomeNationalशराब के नशे की हालत में महिला अधिकारी ने किया हाई वोल्टेज...

शराब के नशे की हालत में महिला अधिकारी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

बहराइच,। असिस्टेंट लेबर कमिश्नर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कमिश्नर नशे में दिख रही हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ते हुए अभद्रता भी कर रही हैं। इस मामले में एसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। हालांकि, यह वीडियो 27 अप्रैल का बताया जा रहा है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पुल के पास वीडियो में दिख रही महिला गोंडा जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। इनका नाम रचना केसरवानी बताया जा रहा है। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वे लखनऊ से अपनी गाड़ी से गोंडा के लिए आ रही थीं। नशे में होने के कारण उनकी कार बहराइच की ओर मुड़ गई। इससे कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना की सूचना पर महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया। नशे में होने के कारण वह पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। घटना की जानकारी उनके पति को दी गई। सूचना पर पहुंचे उनके पति को महिला अधिकारी का मेडिकल कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी को एसओ ने रिपोर्ट भेजी है।
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर वायरल वीडियो में दिख रही महिला गोंडा जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। इनका नाम रचना केसरवानी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह लखनऊ से अपनी गाड़ी से गोंडा के लिए आ रही थी। नशे में होने के कारण व बहराइच की ओर मुड़ गई। जिससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। घटना की सूचना पर महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया। नशे में होने के कारण वह पुलिस कर्मियों से ही उलझ गईं। घटना की जानकारी उनके पति को दी गई।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments