Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowइको ग्रुप द्वारा शांति विहार, हर्रावाला में कूड़ा प्रबंधन अभियान

इको ग्रुप द्वारा शांति विहार, हर्रावाला में कूड़ा प्रबंधन अभियान

देहरादून,  इकोग्रुप द्वारा देहरादून शहर में कूड़े को प्रबंधन कर जीरो वेस्ट की तरफ बढ़ते हुए शांति विहार, हर्रा वाला क्षेत्र में आज प्रातः काल अभियान चलाया और इसके निवासियों से कूड़े को वेस्ट के सही निस्तारण से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। यह अभियान वेस्ट वॉरियर देहरादून के सौजन्य से शुरू की गई मुहिम की कड़ी में भी है।

इको ग्रुप ने मुख्य रूप से सेग्रीगेशन ,सूखा ओर गीला कूड़े को पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट से इको ब्रिक्स बनाने का आवाह्न कर सेग्रीगेशन और प्लास्टिक वेस्ट से इको ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रयास से घर से निकलने वाला कूड़े में कमी आएगी, घर में सूखे कूड़े को अलग कर रिसाइकिल करने के लिए भेजा जा सकता है , पर्यावरण की रक्षा भी होगी और साथ साथ इको ब्रिक्स को उपयोग में लाकर बेंच, पेडेस्टल , स्टूल इत्यादि भी बनाये जाएंगे।

इको ग्रुप की इस मुहिम में करीब १६ शांति विहार के निवासियों ने भाग लिया इन सब निवासियों को प्लास्टिक के ग़लत निस्तारण से संबंधित खतरों एवं इको ब्रिक्स द्वारा इसके सदुपयोग के बारे में विस्तार से इको ग्रुप के सदस्य आशीष गर्ग, अमित जैन और अनिल मेहता द्वारा चर्चा की गई। प्रत्येक प्रेरित सदस्य ने इको ब्रिक्स बनाकर पर्यावरण संरक्षित करने का प्रण लिया। निवासी कपड़े के थैले बनाने के लिए इको ग्रुप को पुराने कपड़े भी प्रदान करेंगे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments