Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowउत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश का हरिद्वार पहुंचने पर...

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश का हरिद्वार पहुंचने पर किया स्वागत

हरिद्वार 17 अप्रैल (कुलभूषण) उत्तर प्रदेष की देवबन्द विधान सभा से विजयी होकर योगी मंत्रिमंडल मे लोक निर्माण राज्य मंत्री बने कुवंर बृजेश का हरिद्वार स्थित उनके निवास स्थान पहुचने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुचने पर स्वागत करते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कहॉ कि समाज के लिए यह गर्व की बात है कि युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने मे उ0प्र0 सरकार ने अच्छी शुरूवात की है।महासभा की ओर से स्मृति.चिन्ह शॉल एवं उत्तराखंड की टोपी भेट करते हुये प्रदेश महामंत्री डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि दोनो राज्य की वर्तमान सरकार पर लोगो का विश्वास गहरा हुआ है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेष सरकार के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने कहॉ कि मुख्यमंत्री योगी ने नेतृत्व मे अपराध.मुक्त एवं संसाधन.युक्त प्रदेश बनकर उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ रहा है।
विदित हो की कुवर बृजेष की षिक्षा दीक्षा हरिद्वार में ही हुयी है उनके पिता डज्ञ राजकुमार रावत देष पटल पर प्रसिद्व गुरूकुल कंागडी फार्मेसी के व्यवसाय प्रबन्धक से सेवानिवृत हुए है। हरिद्वार के बेटे को उत्तर प्रदेष सरकार मंे भारी जिम्मेदारी मिलने पर नगर मेें उत्साह का महौल है जिसके चलते उत्तर प्रदेष सरकार में मंत्री पद ग्रहण करने के बाद हरिद्वार पहुचने पर कुवर बृजेष का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया
इस मौके पर संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राठौर मनवीर सिंह तोमर सुशील पुंडीर आशीष चौहान दुष्यंत सिंह राणा मोहन सिंह सतपाल सिंह पुंडीर आदि ने लोक निर्माण मंत्री कुवंर ब्रिजेश का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments