Wednesday, June 18, 2025
HomeTrending Nowविराट सन्त सम्मेलन : देश विदेश के अनेक गीता जिज्ञासुओं और शोधकर्ताओं...

विराट सन्त सम्मेलन : देश विदेश के अनेक गीता जिज्ञासुओं और शोधकर्ताओं ने लिया भाग

हरिद्वार, (कुल भूषण) । अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 के अन्तर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवदगीता सदन में आयोजित सन्त सम्मलेन परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरिजी जी महाराज ‘आचार्यश्री”  की पावन अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस विराट सन्त सम्मेलन में योगऋषि परम पूज्य श्री स्वामी रामदेव जी महाराज, देश-विदेश में श्रीमदभगवदगीता का प्रचार प्रसार करने वाले गीता-मनीषी पूज्य  स्वामी ज्ञानानंद  महाराज, हिन्दू धर्म आचार्य सभा के सचिव पूज्य सन्त स्वामी परमात्मानंद जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी  इन्द्रेश कुमार , विश्व जागृति मिशन के संस्थापक पूज्य  स्वामी सुधांशु  महाराज, महंत महेश्वर दास  महाराज आदि प्रमुख सन्तों के साथ जल शक्ति राज्य मंत्री  रतन लाल जी कटारिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति  सोमनाथ सचदेवा जी तथा देश- विदेश के अनेक गीता जिज्ञासुओं और शोधकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments