विजिलेंस और विद्युत विभाग ने मारा फुलसुंगा गांव में छापा, दो उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा

0
647

रुद्रपुर, यूएस नगर के रुद्रपुर में विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने फुलसुंगा में छापामार कार्रवाई करते हुए दो उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। इस दौरान टीम ने विद्युत तारों को सीज कर कनेक्शन काट दिये। वहीं उपखंड अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड अंशुल मदान और सतर्कता इकाई हल्द्वानी के निरीक्षक शरद चौधरी दलबल के साथ फुलसुंगा गांव पहुंचे और विद्युत चोरी की चेकिंग करने लगे।

छापामार कार्रवाई के दौरान पाया कि अमरीश विश्वकर्मा निवासी फुलसुंगा द्वारा 1133 केवी और सुरेश कुमार द्वारा 375 वॉट की विद्युत चोरी की जा रही है। जिसके बाद टीम ने विद्युत कनेक्शन काटते हुए तारों को सीज कर दिया है। इसके बाद जब उपभोक्ताओं से जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उपखंड अधिकारी अंशुल मदान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।