Thursday, June 25, 2026
HomeStatesUttarakhandपूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी, छह साल के लिए...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी, छह साल के लिए हुये निष्कासित

देहरादून, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी हो गई है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया था। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, जिसका संज्ञान लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा था।

सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए। अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा था। उसमें कहा गया कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments