Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowउत्तरकाशी वन प्रभाग को बड़ी सफलता, मल्ला गांव में भालू का शावक...

उत्तरकाशी वन प्रभाग को बड़ी सफलता, मल्ला गांव में भालू का शावक पिंजरे में कैद

उत्तरकाशी (मोहन सिंह राणा)वन प्रभाग को मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। भटवाड़ी विकासखंड के मल्ला गांव में आतंक का कारण बनी मादा भालू और उसके दो शावकों में से एक शावक को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में सुरक्षित रूप से कैद कर लिया।

भालू शावक के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में मादा भालू के और अधिक आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पकड़े गए भालू के शावक को हरिद्वार चिड़ियाघर भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह मल्ला गांव के डांग नामे तोक में एक घर के आंगन में तीन भालू विचरण करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी द्वारा तत्काल वन विभाग की टीम गठित कर पिंजरे लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। वन विभाग का कहना है कि शेष भालुओं पर भी नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments