Thursday, April 18, 2024
HomeTrending Nowजम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व...

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन्

पौड़ी, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (23) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं, 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया
मनदीप के शहीद होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

 

महाराज ने दी शहीद मनदीप को विनम्र श्रद्धांजलि

देहरादून। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप नेगी सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है।
उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments