Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड़ स्वाभिमान मोर्चा ने किया देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

उत्तराखंड़ स्वाभिमान मोर्चा ने किया देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

“मोर्चा अब तक 10 विधानसभा सीट पर कर चुका है संघठन विस्तार”

देहरादून, उत्तराखंड़ स्वाभिमान मोर्चा ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपने संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष श्री बॉबी पंवार ने की, जिसमें उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी करने का आवाहन किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि “अब वक्त आ गया है जब उत्तराखंड़ को एक सशक्त और ईमानदार विकल्प मिलना चाहिए। जनता के विश्वास, युवाओं के जोश और सैनिकों के अनुशासन के साथ हम ग्राम पंचायत से लेकर विधान सभा तक स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे।”
देहरादून महानगर इकाई का गठन करते हुए रामकुमार शंखधर को महानगर अध्यक्ष, पूरन सिंह रावत को सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरदेव सिंह पंवार को उपाध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) तथा अनिल डोभाल को रायपुर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि “उत्तराखंड को अब ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सत्ता के सामने झुके नहीं और भ्रष्ट व्यवस्था से समझौता न करे। स्वाभिमान मोर्चा सिर्फ आंदोलन नहीं, एकय जन-परिवर्तन की नींव है।”
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सरकार अपने हित के लिए गलत आरक्षण रोस्टर थोपना चाहती थी, न्याय पालिका ने चुनाव स्थगित करके एक बार फिर सरकार के मुंह पर तमाचा जड़ा है। भाजपा दो चरणों में चुनाव करवा कर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करना चाहती थी, ताकि सत्तारूढ़ पार्टी को इसका राजनीतिक लाभ मिल सके।
पूर्वी देहरादून अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल एवं पछवादून अध्यक्ष निरंजन चौहान अपनी पूरी टीम के साथ बैठक में शामिल हुए।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने साफ किया कि वह आगामी पंचायत चुनावों में साफ छवि के युवा, पूर्व सैनिकों के साथ महिला शक्ति उम्मीदवारों को आगे लाएगा और जनता को एक नयी उम्मीद, एक नया नेतृत्व प्रदान करेगा।
प्रेस वार्ता में सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्नल कैलाश देवरानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता विकास रयाल, मनोज कोठियाल, प्रमोद काला, आशीष नौटियाल, कुसुम जोशी, आशुतोष कोठारी, विपिन नेगी, चित्रपाल सजवान, आशा रावत, धनंजय बिष्ट, नरेंद्र नेगी, शशिकांत, शहजाद अली, महेंद्र बिष्ट, विनोद नेगी, जगवीर नेगी, विकी पंवार, सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments