उत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने किया क्रमिक अनशन शुरू

0
575

देहरादून, उत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। वहीं रविवार 11 अगस्त से आंदोलनकारियों ने क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया। आज क्रमिक अनशन के पहले दिन खुशपाल सिंह परमार, शकुंतला रावत व क्रांति अभिषेक बिष्ट बैठे।
इनके से समर्थन में बैठने वालों में उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, जगदीश चौहान, ललित जोशी, क्रांति कुकरेती, अम्बुज शर्मा, विमल जुयाल, केशव उनियाल, शिवराज सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र नौटियाल, शांति शर्मा, लोक बहादुर थापा, मार्कडी प्रसाद, मुरारी लाल खंडेलवाल, राम कृष्णन, पुष्पा बहुगुणा, सुधीर नारायण शर्मा, सुनीता ठाकुर, जबर सिंह पावेल, सतेन्द्र नॉगई, लुसुन टोडरिया, राम किशन, प्रभात डंडरीयाल, हरि प्रकाश शर्मा,अनीता रावत, सुनील जुयाल, विनोद असवाल आदि लोग उपस्थित थे।