उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का जनसंपर्क अभियान जारी, कार्यकर्ताओं ने किया तल्ला नागपुर की न्याय पंचायत चोपड़ा का भ्रमण

0
152

रुद्रप्रयाग – आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरत सिंह राणा के नेतृत्व में आज न्याय पंचायत चोपड़ा का भ्रमण कर जनता से संवाद किया। इस दौरान चोपड़ा में नव निर्मित धारेश्वर महादेव मंदिर के सरलीकरण कार्यक्रम में भाग लेकर छैत्र के सुख समृद्धि की कामना की।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सैनिक प्रकोष्ठ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा ने आज तल्ला नागपुर की न्याय पंचायत चोपड़ा के मुख्य बाजार में नवनिर्मित धारेश्वर मंदिर में पहुंचकर सकलीकरण कार्य क्रम में भाग लिया और पूजा अर्चना की। उन्होंने छैत्र वासियों द्वारा आयोजित भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। छैत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने जनता से मुलाकात की ओर छैत्र में व्याप्त समस्या पर चर्चा की। इस दौरान छैत्रीय जनता व मंदिर समिति द्वारा उक्रांद नेता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चोपड़ा गढ़ीधार मोटर मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य के समय पर पूरा न करने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जनता से सड़क डामरीकरण व अपग्रेडेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी व सम्बंधित विभाग से वार्ता करने की बात कही। इस दौरान उनके मनोज सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित कई उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद रहे।