Thursday, April 23, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना तीसरे दिन भी जारी

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना तीसरे दिन भी जारी

देहरादून।   उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग विभागाध्यक्ष कार्यालय परिसर में आयोजित इस आंदोलन के तीसरे दिन टिहरी जनपद के समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने शासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र रावत और संचालन सचिव राजेंद्र सोढ़ी ने किया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा और महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि शासन के अधिकारी पूर्व में बनी सहमतियों पर भी वार्ता करने को तैयार नहीं हैं, जिससे सदस्यों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर प्रदर्शन में मुकेश बहुगुणा, अनिल पंवार, छबील दास सैनी और सतीश भट्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments