Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowखास खबर (उत्तराखंड) : कैबिनेट बैठक खत्म, उपनल, ग्राम प्रधानों, आशा...

खास खबर (उत्तराखंड) : कैबिनेट बैठक खत्म, उपनल, ग्राम प्रधानों, आशा कार्यकत्रियों को मिला तोहफा

देहरादून, मुख्यमंत्री धामी मंत्रीमंडल की कैबिनेट बैठक हुई खत्म, कैबिनेट बैठक के फैसलों की शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी जानकारी, 29 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा |

आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की विधि की गई है, 6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे |
सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत |
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया |
परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए है |
विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया |
उपनल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई, 10 वर्ष की सेवाओं पर 3 हजार और 10 वर्ष कम सेवा पर 2 हजार मानदेय वृद्धि की गई |

हर साल वेतन वृद्धि उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर कैबिनेट ने लगाई मुहर |

धान की क्रय नीति पर भी कैबिनेट ने लगाई मुहर, धान ग्रेड ए 1960 रुपये मूल्य निर्धारित, धान सामान्य 1940 रुपये मूल्य निर्धारित |

मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने के लिए 500 पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 20 रुपए जारी किए जाने पर मुहर |

ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से 3500 किया गया |

राजकीय और महाविद्यालय के छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा पर राजकीय स्कूलों में 1 लाख 15 हजार और उच्च शिक्षा में 1 लाख 5 टैबलेट खरीदने पर कार्ययोजना को मंजूरी |

कोर्ट के आदेश पर न्यायालय के लिए स्टोन ग्राफर और आशुलिपिक के पद आउट सोर्स से भरे जाने पर मुहर कुल 130 पदों को आउट सोर्स से भरा जाएगा |
उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण में पुरुष और महिला संवर्ग नियमावली को मंजूरी |
राजकीय दून चिकित्सा में बर्न यूनिट में 35 पदों को मंजूरी |
गढ़वाल मंडल विकास निगम के जो कर्मी विधानसभा मुख्यमंत्री आवास सचिवालय में काम कर रहे है | उन्हें समायोजित करने पर फैसला लिया गया |
उत्तराखंड मोटर यान कर में संशोधन, उत्तर प्रदेश के बराबर किया गया कर |
दूसरे राज्यों से आने वाले गाड़ियों को कम देना पड़ता था टैक्स |
खनन विभाग में महानिदेशक का पद किया गया सृजित |
महानिदेशक के पद पर आईएएस की होगी तैनाती |
उद्योग विभाग के अंतर्गत उघोग पॉलसी में 1 डिस्टिक्स 2 प्रोडक्ट को पहचान दिलानी पर कैबिनेट ने लगाई मुहर |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments