Friday, June 13, 2025
HomeStatesUttarakhandयूपीजेईए का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी, क्रमिक अनशन के पहले दिन...

यूपीजेईए का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी, क्रमिक अनशन के पहले दिन इंजीनियर मनोज कंडवाल, राहुल अग्रवाल, राम मनोहर अशोक शर्मा बैठे

देहरादून, यूपीजेईए का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपीजेईए के सदस्यों द्वारा क्रमिक अनशन प्रारंभ किया गया।
क्रमिक अनशन के पहले दिन इंजीनियर मनोज कंडवाल, इंजीनियर राहुल अग्रवाल, इंजीनियर राम मनोहर एवं इंजीनियर अशोक शर्मा अनशन पर बैठे ।
यूपीजेईए के वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष पवन रावत ने कहा कि आज भी प्रदेश भर से हल्द्वानी, अल्मोड़ा आदि से सदस्यों ने अनशन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने निगम प्रबंधन पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन की मांग पर कार्यवाही करते हुए वर्तमान में जारी गलत वरिष्ठता सूची निरस्त नहीं की जाती है तब तक संगठन का विरोध प्रदर्शन पूर्व निर्धारित आंदोलन नोटिस के तहत जारी रहेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के मूल निवासी और अभियंताओं की सहायक अभियंता की प्रोन्नति की पश्चात उनके साथ लगातार प्रबंधन द्वारा अन्याय किया जा रहा है। गलत वरिष्ठ सूची पर कार्यवाही किए जाने से उत्तराखंड के 135 से अधिक परिवारों को नुकसान झेलना पड़ेगा। उत्तराखंड मूल के 45 से भी अधिक बेरोजगारों को अवर अभियंता के पद पर रोजगार नहीं मिल पाएगा।
केन्द्रीय अध्यक्ष ई रविन्द्र सैनी ने निगम प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में प्रदेश में सुचारू विद्युत व्यवस्था बहाल करने के स्थान पर निगम प्रबंधन द्वारा अवर अभियंता संवर्ग को सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहां की संगठन के सदस्य न्याय मिलने तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रबंधन की तरफ से अधिशासी निदेशक एच आर द्वारा संगठन को वार्ता के लिए बुलाया गया परंतु संगठन की मांग के अनुसार किसी भी प्रकार का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने प्रबंधन पर जानबूझकर गलत तथ्यों के साथ उच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना करते हुए गलत वरिष्ठता सूची जारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन किया गया है।
उन्होंने निगम प्रबंधन पर कमेटी के सम्मुख गलत तथ्य प्रस्तुत करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने संगठन के सदस्यों से आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम में सुनील उनियाल, दीपक पाठक, अजय भारद्वाज, आर पी नौटियाल, कविता, सपना, प्रियंका रेनू जोशी, आरिफ अली, नवनीत चौहान, राजीव खर्कवाल, हरीश नौडियाल सौरभ चमोली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments