देहरादून, उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की एक आपात बैठक संगठन भवन माजरा में आयोजित की गयी। बैठक में यूपीसीएल में सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची मामले में निगम प्रबंधन द्वारा मा०उच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते हुए गलत वरिष्ठता सूची जारी किए जाने की घोर भर्त्सना की गयी। एसोसिएशन ने इसे पूर्णतः गलत एवं न्यायालय के स्पष्ट आदेश की अवहेलना करार दिया।
बैठक में वक्ताओं द्वारा विवादित वरिष्ठता सूची को निरस्त किये जाने एवं न्यायालय के निर्णय एवं निगमो में लागू नियमावली 1998 के अनुसार वरिष्ठता सूची जारी किए जाने को लेकर अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गयी।
एसोसिएशन द्वारा यूजेवीएनएल में प्रबन्ध निदेशक ई संदीप सिंघल एवं यूपीसीएल में अधिशासी निदेशक आर जे मलिक से मुलाकात कर ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन अब से उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का घटक नहीं रहेगा।
बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक जी एन कोठियाल, आर के जैन, जे सी पंत, पवन रावत, नितिन तिवारी, विमल कुलियाल, मनोज कंडवाल, नवनीत चौहान, राजीव खर्कवाल आदि मौजूद रहे।




Recent Comments