Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandऐरी की अगुवाई में यूकेडी ने दिखाया दम ,भारी संख्या में प्रदेश...

ऐरी की अगुवाई में यूकेडी ने दिखाया दम ,भारी संख्या में प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में की शिरकत

देहरादून- आज नये जोश व जज्बे के साथ उत्तराखंड क्रान्ति दल एक बार फिर अस्थायी राजधानी की सड़को पर दिखा। प्रदेश भर से भारी संख्या में पहुंचे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दल के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव किया। कार्यकर्ताओं के जोश व जनून को देखते हुये भारी संख्या मे पुलिस बल को खूब पसीना बहाना पड़ा। रिस्पना के पास डबल लेयर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस बल ने उक्रांद कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की । पुलिस व उक्रांद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की देखने को मिली। वहीं अपने आंख के आपरेशन के बाबजूद भी उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी कार्यकर्ताओं का हौसला बड़ाते रहे।

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदेश में शक्त भू कानून बनाये जाने, प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा, वेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, आशा, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की मांगो पर अमल करने, देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने सहित तमाम मांगो को लेकर विधानसभा घेराव किया। पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ से प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया ।

प्रदेश सरकार की विफलता के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़को पर देखने को मिला। मौके की नजाकत को देखते हुये प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी। रिस्पना से थोड़ा पहले पुलिस बल ने डबल लेयर बैरिकेटिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल व उक्रांद कार्यकर्ताओं मे जमकर धक्का मुक्की व तीखी नौक झौक हुई। लगभग आधे घंटे तक कार्यकर्ता पुलिस बल से टकराते दिखे। बाद में दल के वरिष्ठ नेताओं के कहने पर कार्यकर्ता शांत हुऐ। इस दौरान दल के वरिष्ठ नेता बी.डी. रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र पंवार केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के साथ कार्यकर्ताओं का मनौबल बड़ाते रहे।

बाद में प्रदर्शन सभा स्थल में तब्दील हो गया। इस दौरान उक्रांद केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य निर्माण के इन 21 वर्षो में दिल्ली में बैठे आकाओं की शह पर इस प्रदेश को बारी बारी से लूटने का काम हुआ है जो अब बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नये संकल्प के साथ 2022 विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने को कहा।
इस दौरान पूर्व अध्यझ त्रिवेन्द्र पंवार, बी.डी रतूडी, हरीश पाठक, ए.पी जुयाल, लताफत हुशैन, सुरेन्द्र कुकरेती, डी.डी जोशी, ब्रह्मनंद डालाकोटी, बहादुर रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, देवेन्द्र चमोली, मोहन काला, सुनिल ध्यानी, शकुन्तला रावत, सरिता पुरोहित, किरन रावत, शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तम रावत, एन.के गुंसाई, अनिल डोभाल, प्रमिला रावत, मिनाक्षी घिल्डियाल, प्रताप कुंवर, अशोक नेगी, पान सिहं रावत , दीपक रावत सहित प्रदेश भर से आये उक्रांद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments