देहरादून(आरएनएस)। जीएमएस रोड स्थित प्रिया लोक कॉलोनी में मोबाइल व्यापारी को चकमा देकर दो युवक आईफोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जब आरोपियों को फोन किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सौरभ गोयल ने पुलिस को बताया कि वह घर से मोबाइल खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 31 दिसंबर को आशु कुमार और एक अज्ञात युवक आईफोन खरीदने उनके पास आए थे। बातचीत के दौरान युवकों ने पानी मांगा। सौरभ जैसे ही अंदर पानी लेने गए, दोनों युवक मौका पाकर वहां रखे दो आईफोन चोरी कर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपे हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को केस दर्ज किया गया है। सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है।



Recent Comments