Saturday, May 4, 2024
HomeStatesUttarakhandश्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

चंपावत, जनपद के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। वाहन में सवार छह लोग घायल है। हादसा पूर्णागिरी मार्ग पर हुआ, घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments