देहरादून, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ‘शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स’ के बैनर तले बन रहे धारावाहिक ‘क्राईम अर्लट उत्तराखंड’ पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर ‘शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स’ के बैनर तले उत्तराखंड में बनने वाले प्रथम धारावाहिक ‘क्राईम अर्लट उत्तराखंड’ के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।
धारावाहिक ‘क्राईम अर्लट उत्तराखंड’ प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक हत्यारे है वह नशे पर आधारित है।
श्री महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है।
क्राईम अर्लट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी|
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सतपाल महाराज से भेंट
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट की।
श्री महाराज ने महेन्द्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन की नींव को और अधिक मजबूती मिलेगी।







