Tuesday, June 30, 2026
HomeStatesUttarakhandतीन दिवसीय हरियाली महोत्सव का आगाज, प्रथम दिन स्थानीय स्कूली छात्र छात्राओं...

तीन दिवसीय हरियाली महोत्सव का आगाज, प्रथम दिन स्थानीय स्कूली छात्र छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुति

रुद्रप्रयाग – तीन दिवसीय हरियाली महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हो गया। दीपावली के अवसर पर लगने वाले इस मेले के प्रथम दिवस स्थानीय स्कूली छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।
जसोली में आयोजित हरियाली महोत्सव के प्रथम दिवस आज स्थानीय स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। राजकीय इंटर कालेज चमकोट के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बीर माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका ने पंडाल में उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। हरियाली महोत्सव में छैत्र के गांवों से लोगों ने महोत्सव में शिरकत की तथा छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाया।
बता दें कि कल माता हरियाली अपने मायका हरियाली कांठा को प्रस्थान करेगी जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments