देहरादून। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में स्वच्छता रैली निकाल कर सफाई अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन क़ो साकार करने का संकल्प विद्यालय के छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों ने लिया!
स्वच्छता रैली क़ो रवाना करने से पूर्व विद्यालय की प्राचार्य बसंती खम्पा ने बच्चों क़ो सम्भोदित करते हुए कहा की माहत्मा गाँधी स्वच्छता के दूत थे और उनका सपना था की भारत विश्व का सबसे साफ सुथरा देश बने उनके सपने क़ो साकार करने के प्रति माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया है जिसे देश के बच्चों एवं जनता ने साकार करना है !
स्वच्छता रैली के माध्यम से स्कूल परिसर और बहार सफाई अभियान चलाकर 12 बैग कूड़ा एकत्रित किया गया इसी के तहत विद्यालय के पौधों की भी गुडाई निलाई कर उन्हें साफ सुथरा किया गया !
रैली के बाद विद्यालय की छात्रा अवनि भट्ट ने स्वच्छता पर अपना जोरदार सन्देश अपने सहपाठीयों क़ो दिया, इस अवसर पर सबसे साफ सुथरी क्लास के लिये प्राथमिक विभाग से कक्षा 2 की अध्यापिका दीपिका सोलंकी, कक्षा नायक देवांश, वेदिका डोभाल , एवं कक्षा 4 की शिक्षिका भानु, कक्षा नायक सुप्रिया, अनमोल माध्यमिक विभाग से कक्षा 7 के शिक्षक सुशील कुमार एवं नायक परी, पीयूष एवं कक्षा 12 के शिक्षक मनन एवं कक्षा नायक हर्ष और साजिया क़ो सम्मानित किया गया! इसी कर्म में विद्यालय के स्वच्छता प्रहरी शांति थपलियाल, सन्नी, प्रियंका, प्रदीप, चंदर, मोहन भंडारी, बबीता क़ो भी विद्यालय प्रशासन द्वारा उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया!
स्वच्छता पर आधारित कला एवं ग्रीन स्कूल प्रतियोगिता के विजेता आराध्य, लक्की उपाध्याय, परी, सृष्टि, यश प्रताप एवं दीपाली क़ो भी इस अवसर पर पुरस्कार दिए गए!
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उप प्राचर्या अलका तड़ियाल, डी एम लखेडा, जी डी गुप्ता, गौरवकांत, हिमानी मेहता, रचना पंत, देवकुमार, सुशील कुमार, अन्नू थपलियाल, राना कादिर सहित समस्त स्टॉफ उपस्थिति था !



Recent Comments