Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandइंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और सेवा से बड़ी कोई पूजा...

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं : धस्माना

नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट ने लगाया हैल्थ कैंप

देहरादून, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गढ़ी डाकरा में नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रातः रिबन काट कर किया। इस अवसर पर कैंप में महिला रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का मुफ्त परीक्षण व जांच की गई और खून की जांच, नजरों की जांच भी हुई। करीब मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी चित्सकीय जांचें करवाईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दुनिया में अगर सबसे उत्तम कोई धर्म है तो वह मानव धर्म है और अगर सबसे बड़ी कोई पूजा इबादत अरदास या प्रेयर है तो वह मानव सेवा है । उन्होंने कहा कि जब किसी बीमार को रक्त की आवश्यकता होती है तो डॉक्टर उसको चढ़ाने के लिए जिस रक्त की मांग करता है वह रक्त का ग्रुप बताता है किस धर्म के व्यक्ति का रक्त लाना है यह किसी डॉक्टर के पर्चे पर नहीं लिखा होता यानि इंसान बनाने वाले ने दुनिया में इंसान बना कर भेजा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन बुद्ध फारसी उसे हमने बनाया ऊपर वाले ने नहीं । श्री धस्माना ने कहा कि नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट ने जो गढ़ी डाकरा में शुरुआत की है वो अनुकरणीय है क्योंकि इस पूरे क्षेत्र में मिलिट्री अस्पताल के अलावा कोई अस्पताल नहीं है और इतनी बड़ी आबादी को अब यह नया चिकित्सा संस्थान मिलने का रहा है यह निश्चित रूप से इस क्षेत्र का सौभाग्य है।
इस अवसर पर नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सचिव श्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र को एक बेहतरीन मेडिकल सेवाएं देने वाला अस्पताल मिले और उसका कार्य जोर शोर से चल रहा है और आने वाले नए साल में यह एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बन जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने कहा कि देहरादून व पूरे उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में अभी सुधार और विकास दोनों की बड़ी आवश्यकता है और नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे छोटे प्रयास अगर ईमानदारी से किए जाएं तो इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिलते हैं।
कार्यक्रम में फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट के श्री सोनू फ्रांसिस,श्री राजेश उनियाल श्री वीरेश शर्मा ,श्रीमती सुशीला शर्मा श्रीमती नजमा खान, डॉक्टर अजय टम्टा, डॉक्टर हर्षिता शर्मा, डॉक्टर शाइन , डॉक्टर चित्रा, डॉक्टर मनमोहन, नव चेतना इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्य गुंजन वर्मा, नर्सिंग विभागाध्यक्ष डॉक्टर दीपक बड़ौनी, आशी यादव, काजल, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

पेपर लीक मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

रुद्रपुर, उत्तराखंड में पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में हल्ला बोल और प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका, यूएसनगर के रुद्रपुर में
यूके ट्रिपल एससी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। मंगलवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाने पर बड़ा गुणगान किया था, लेकिन वास्तविकता में कानून की धज्जियां उड़ गई हैं। कांग्रेस नेता सीपी शर्मा ने कहा कि हर बार परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण छात्रों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार तुरंत इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने कहा कि केवल बड़े-बड़े कानून लाकर युवाओं को आश्वस्त नहीं किया जा सकता, कानून का सही क्रियान्वयन जरूरी है। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत संदीप चीमा, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, महामंत्री संघटन योगेश चौहान, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी सुनील आर्य, संजय आइस, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, निगम पार्षद चिराग कालरा, बाबू खां, पूर्व पार्षद अबरार अहमद, मोहन भारद्वाज, अनिल शर्मा, विकास विश्वास, काजल चौहान, उमर खान, निसार अहमद, अमन जौहरी, एडवोकेट विट्टा जी, सेवाराम दिवाकर, सुभाष दिवाकर, रविंद्र गुप्ता, दिनेश मौर्य, पप्पू कोली आदि मौजूद रहे। पेपर लीक के विरोध में खटीमा में निकाला जुलूस खटीमा। खटीमा में यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में युवाओं के साथ जुलूस निकाला। तहसील में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। खटीमा मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के विरोध में विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में राज्य सरकार व यूकेएसएसएससी आयोग का पुतला दहन किया गया। इसके बाद छात्रों की रैली को समर्थन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चौक से होते हुए तहसील परिसर तक जनआक्रोश रैली निकाली। विधायकने कहा कि आयोग बोल रहा है कि केवल तीन पन्ने बाहर आए हैं, इनमें कम से कम 15 प्रश्न थे। उन्होंने कहा कि क्या आयोग और सरकार आधे नंबर की वैल्यू जानती है, यही हाल है राज्य सरकार की संवेदनहीनता का। यहां पीसीसी सदस्य उमेश राठौर बॉबी, जसविंदर सिंह बाजवा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जनजाति लक्ष्मण राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नरेश चंद, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक मुंडेला, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कन्याल, राजकिशोर सक्सेना, प्रवीण बिष्ट, रोशन सिंह, चंचल कन्याल, नवीन जोशी, गोपाल चंद, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, ताहिर, अरफात, गौर सिंह, मुकेश सक्सेना, सुखविंदर पंढेर, छोटेलाल यादव, मनोज कोहली, फईम, रेहान आदि उपस्थित रहे। — सितारगंज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सितारगंज। पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नकल विरोधी कानून का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि प्रदेश में माफिया खुलेआम पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे युवाओं को पुलिस बल से कुचलने का काम कर रही है। यहां नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, जिलानी अंसारी, जगदीश सिंह महर, दिलबाग सिंह, अख्तियार पटौदी, आजम मलिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

कांग्रेस का दूसरे दिन भी प्रदेश भर में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पुतला दहन

-यू के ट्रिपल एससी अध्यक्ष को बर्खास्त करे सरकार

-जब मोबाइल में चल रहा फाइव जी तो क्यों लगे फोर जी जैमर

पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में करे सीबीआई : धस्माना

देहरादून, प्रदेश में रविवार को संपन्न हुए यूकेट्रिपलएससी परीक्षा के पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की कांग्रेस ने मांग की है, आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि परीक्षा के ठीक एक दिन पहले राज्य के नकल माफिया सरगना की नाटकीय गिरफ्तारी फिर रविवार को पेपर के दौरान ही आधे घंटे में पेपर का बाहर आ जाना और फिर पेपर के प्रश्नों के हल के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो जाना और फिर इस बात का खुलासा सबसे चौंकाने वाला है कि परीक्षा केंद्रों में लगे जैमर फोर जी के थे जबकि आज मोबाइल फोन पर फाइव जी काम कर रहा है तो कैसे फोर जी फाइव जी को इंटरसेप्ट कर सकता है और यह पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना रहा है इसलिए अब इस पूरे पेपर लीक प्रकरण की हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष का यह बयान कि प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर तो आए लेकिन इसको पेपर लीक नहीं कह सकते अफसोसनाक बयान है और उनको अब पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है इसलिए वे स्वयं त्यागपत्र दे दें या राज्य सरकार उनको तत्काल बर्खास्त करे।
धस्माना ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों के साथ राज्य की सरकार पिछले साढ़े आठ सालों से धोखा कर रही है , उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकार के विभागों में भर्तियां बंद हैं और कुछ विभागों में भर्ती की परीक्षा होती भी है तो उसके पेपर लीक हो जाते हैं जिससे सालों से पेपर की तैयारी कर रहे युवाओं में घोर निराश व्याप्त हो जाती है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में प्रदेश के युवाओं की इस बदहाली को अब बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और अब पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार से हर मोर्चे पर लड़ने का ऐलान किया है।
धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल के उप नेता भुवन कापड़ी के नेतृत्व में खटीमा में व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश नहीं किए जाते कांग्रेस के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments