Thursday, September 19, 2024
HomeStatesUttarakhandरक्षा बंधन पर मायके गई महिला के बंद घर में चोरी

रक्षा बंधन पर मायके गई महिला के बंद घर में चोरी

देहरादून(आरएनएस)।  रक्षा बंधन पर घर का ताला लगाकर मायके गई महिला के बंद घर में चोरी हो गई। मकान के मैदानी तल पर चोरी हुई। उसके ऊपर के हिस्से पर महिला के सास ससुर रहते हैं। उन्हें वारदात की भनक नहीं लगी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि स्वर्णिमा बड़थ्वाल पत्नी पंकज काला निवासी लेन संख्या बीस ब्लॉक सी, सरस्वती विहार अजबपुर ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। मकान के मैदानी तल पर वह रहती हैं और प्रथम तल पर सास ससुर का परिवार। स्वर्णिमा बीते 16 अगस्त को घर का ताला लगाकर अपने मायके चली गई। बीते शुक्रवार शाम वापस लौटी। इस दौरान प्रवेश गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने चुराकर ले गए थे। शनिवार को महिला की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments