Thursday, August 13, 2026
HomeUncategorizedदि वॉयस ऑफ़ वॉरियर्स फाउंडेशन ने गांधी पार्क में चलाया सफाई अभियान

दि वॉयस ऑफ़ वॉरियर्स फाउंडेशन ने गांधी पार्क में चलाया सफाई अभियान

देहरादून, दि वॉयस ऑफ़ वॉरियर्स फाउंडेशन व उत्तराखंड महिला मंच द्वारा गांधी पार्क में साफ सफाई अभियान व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ट्रांसजेंडर हिजड़ा/एलजीबीटी समुदाय को अपनाने व ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक मुद्दों के साथ जुड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में द वॉयस ऑफ़ वॉरियर फाउंडेशन की सचिव ओशिन सरकार, उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज, बोर्ड सदस्य
नैना, संगीता, सोनिया, आयुष , अंशुल, तानिया, यशु ,मैत्री के साथ अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। पार्क के सुपरवाइजर सुनील वर्मा और सभी मालियों ने भी कार्यक्रम को संपन्न करवाने के लिए सहयोग दिया और वृक्षारोपण करनू में मदद की। कार्यक्रम समापन के बाद सभी लोगों ने साथ मिलकर भोजन किया।
इसके साथ ही देहरादून का ट्रांसजेंडर समुदाय इस प्राइड हफ्ते के दौरान साफ सफाई अभियान, पौधारोपण, कल्चरल इवेंट और प्राइड वॉक का भी आयोजन करते रहे हैं। प्राइड का मुख्य उद्देश्य समाज को यही संदेश देना है कि ट्रांसजेंडर और एलजीबीटी समुदाय को बिना भेदभाव के अपनाया जाए और उनको वह सभी अधिकार दिए जाएं जो देश के हर नागरिक को है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments