Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowराज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

देहरादून, पी.एम. श्री आई.आई.पी., मोहकमपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2025–26 का उद्घाटन समारोह 29 जनवरी 2026 को अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के 37 विद्यालयों से कुल 120 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं । दो दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय STEM: विकसित और आत्मनिर्भर भारत है। 7 उप विषयों जैसे कार्यक्रम सतत कृषि (Sustainable Agriculture), स्वास्थ्य और स्वच्छता (Health and Hygiene) आदि पर विद्यार्थी अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सनत कुमार, मुख्य वैज्ञानिक, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आई.आई.पी.) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य महोदय श्री मनोज कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का हरित स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने पूरे समारोह को गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण प्रदान किया।
इसके पश्चात प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्य, महत्व एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री जी.एस. रौतेला (सलाहकार, साइंस सिटी, उत्तराखंड सरकार) ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उनका संबोधन अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरक एवं उत्साहवर्धक रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. सनत कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी बाल वैज्ञानिकों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठतम शिक्षक  सुरेश कुमार द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से समाप्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री आशीष कुमार पाठक एवं श्री लोकेश कुमार द्वारा किया गया। यह राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments