पिथौरागढ़, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के तहत जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला विधानसभा अंतर्गत मुनस्यारी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता ने आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर प्रदेश, जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास स्पष्ट संकेत दे रहा है कि परिवर्तन का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर सह प्रभारी श्री Manoj Yadav जी, धारचूला विधायक श्री Harish Dhami जी, पूर्व विधायक श्री हिमेश खर्कवाल जी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद रावत जी सहित कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही


Recent Comments