नैनबाग (शिवांश कुंवर), धराली में हाल ही में घटी भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस त्रासदी में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया, कई परिवार उजड़ गए, और इलाके में एक सन्नाटा सा पसरा हुआ है। पीड़ितों के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन इस दर्द को शब्दों में ढालने का प्रयास युवा कवि गोविंद रावत ने किया है, गोविंद रावत की कविता ने न केवल संवेदनशीलता के साथ इस दुख को अभिव्यक्त किया है, कविता की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है, स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंद की कविता ने उस पीड़ा को शब्द दिए हैं जिसे बोल पाना भी कठिन है। जो न केवल दु:ख को साझा करती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जगाती है।
युवा लेखक और कवि गोविंद रावत की इस कोशिश की क्षेत्र में सराहना कि ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जो समाज की पीड़ा को अपनी लेखनी से आवाज़ देते हैं।



Recent Comments