Thursday, February 27, 2025
HomeTrending Nowनवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का चोपता में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का चोपता में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग, भाजपा चोपता मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का आज चोपता में कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।
चोपता में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, अर्जुन नेगी ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए बड़े बुजुर्गों व चोपता बाजार में व्यापारियों से आशीर्वाद लेने के बाद सभी को अवगत कराया कि भाजपा संगठन ने जो उन पर विश्वास कर जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभायेगें। उन्होने कहा कि मंडल की मजबूती के लिये कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करूंगा। मंडल अध्यक्ष ने सभी लोगों को विश्वास भरोसा दिलाते हुए कहा कि मंडल के सभी जेष्ठ,श्रेष्ठ, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चोपता मंडल को भाजपा को ओर अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जीत सिंह मेवाल, लक्ष्मण बर्तवाल, हिम्मत सिंह रावत, राकेश रावत, योगंबर रावत, भूपेंद्र बर्तवाल, दुर्गा करासी, राखी गुसाई, करणवीर सिंह गुसाई, मगन नेगी, चण्डी सेमवाल, सहित सभी बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृ शक्ति , उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments