Thursday, March 5, 2026
HomeTrending Nowतिब्बती मार्केट हत्याकांड का पर्दाफाश; 14 करोड़ की संपत्ति के लिए मां...

तिब्बती मार्केट हत्याकांड का पर्दाफाश; 14 करोड़ की संपत्ति के लिए मां बनी कातिल ,मां समेत 5 गिरफ्तार

देहरादून। तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य अभियुक्त राणा भाई, मृतक की मां सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें शहर के चिकित्सक डॉ अजय खन्ना भी शामिल हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने गुरुवार की रात 7 बजे प्रेस कांफ्रेन्स में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करोड़ों के लेन देन में को लेकर हत्याकांड में मृतक की मां की अहम भूमिका रही।

पुलिस जांच में सामने आया कि संपत्ति की डील 14 करोड़ रुपये में तय हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। संपत्ति पर न्यायालय से स्टे होने के कारण कब्जा नहीं मिल पा रहा था। इसी विवाद के चलते बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दोनों शूटर भाइयों से 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 3 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में घायल दोनों मुख्य अभियुक्तों को उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को प्रातः लगभग 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई। वह जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।
मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में मु.अ.सं. 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल तथा डॉ. अजय खन्ना पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। बताया गया कि जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में लंबित था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों को स्कूटी पर आते-जाते देखा गया, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
चेकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसने अपना नाम राजीव उर्फ राजू निवासी चक्खुवाला बताया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।
इसी प्रकार डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह भी घायल हो गया। उसने अपना नाम पंकज राणा निवासी चक्खुवाला बताया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। दोनों ने पूछताछ में अर्जुन शर्मा की हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो तमंचे (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस तथा स्कूटी बरामद की है। मामले की गहन जांच जारी है।

नाम पता अभियुक्तगण-

1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
3- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
4- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
5- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून

-बरामदगी –

1- घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा /खोखा कारतूस
2- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी

देहरादून गोलीकांड: सम्पत्ति विवाद में मां ने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए  में किया बेटे की मौत का सौदा | Dehradun gas agency owner hatya Mother and  her associates negotiated Rs

अर्जुन हत्याकांड पर पुलिस का त्वरित एक्शन : मुठभेड़ में दो शूटर घायल, दो देशी तंमचे और स्कूटी बरामद

अर्जुन शर्मा हत्याकांड: देहरादून पुलिस का बड़ा पलटवार, दो अलग-अलग मुठभेड़ों  में दोनों शूटर गिरफ्तार – South Asia24x7
देहरादून, दून में तिब्बती मार्केट के सामने हुए चर्चित अर्जुन हत्याकांड में दून पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में हत्याकांड के मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है।
हत्याकांड के बाद शहर से लेकर देहात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। पुलिस के अनुसार, नाकेबंदी के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी पलटवार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन (कॉरपोरेशन) चिकित्सालय भेजा गया। दूसरी कार्यवाही लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागकर पास की एक खंडहर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। इस मुठभेड़ में भी आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
पूछताछ में कबूली हत्या
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए अर्जुन हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब पूरे मामले में अन्य संभावित आरोपियों और साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच में जुट गई है।
फिलहाल दोनों बदमाशों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है । पुलिस हत्या के हर पहलु की गहनता जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments