Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedमानसून के ठहरे कदमों से शहर का पारा चढ़ा

मानसून के ठहरे कदमों से शहर का पारा चढ़ा

ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। मानसून के कदम ठहर जाने से शहर का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सूरज ने नमी को सोख लिया। इसे दिन में लू जैसे हालात रहे। गर्म हवा के थपेड़ों बेहाल कर दिया। सूरज ने हवा से नमी को सोख लिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हलके बादल छाने के आसार जताए हैं। 18 जुलाई को हलकी के मध्यम बारिश हो सकती है। ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

मानसून सीजन के 46 दिन बीत गए है, लेकिन मानसून के कदम आगे नहीं बढ़ रहे हैं। यह पूर्वी व दक्षिण मध्य प्रदेश तक बारिश कर कमजोर पड़ रहा है। कोई प्रभावी सिस्टम ग्वालियर तक नहीं आया, जिससे बारिश हो सके। बारिश नहीं होने से हर कोई प्रभावित हो गया है। गर्मी से ज्यादा परेशान हैं। मौसम विभाग जितने भी पूर्वानुमान जारी कर रहा है, वह गलत साबित हो रहे हैं। छह साल में जुलाई का तीसरा सप्ताह सबसे गर्म रहा है और बारिश भीं नहीं हुई है। बरसने वाले बादल भी नहीं आ रहे हैं। गत दिवस तापमान 39.8 डिसे रिकार्ड हुआ। इसमें उछाल आने से 41.4 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 29.6 रिकार्ड हुआ,जो सामान्य से 4.1 डिसे रिकार्ड हुआ। रात में भी गर्मी बेहाल कर रही है।

इन कारणों से नहीं बरस पानी

– मानसून ट्रफ लाइन के सहारे हवा में नमी आती है। 10 जुलाई से पहले मानसून ट्रफ लाइन आधी बन रही थी। पू्र्वी उत्तर प्रदेश तक ही खत्म हो रही थी। वैसे यह बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक बनती है। वर्तमान में यह दक्षिण भारत की ओर खिसक गई है। ग्वालियर-चंबल में नमी नहीं आ रही है।

– चक्रवातीय घेरे ग्वालियर चंबल संभाग से काफी दूर बन रहे हैं। इनका प्रभाव संभाग के ऊपर नहीं हो पा रहा है।

– कम दवाब के क्षेत्र आध्र प्रदेश तट पर बना था। दूसरा अरब सागर में गुजरात तट पर बना है। ये कम दवाब के क्षेत्र काफी नीचे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग की दूरी अधिक है। उत्तर भारत की ओर कम दवाब के क्षेत्र नहीं बढ़ रहे हैं।

18 जुलाई को आस

-मौमस विभाग ने 18 जुलाई को बारिश के आसार जताए हैं। मानसून ट्रफ लाइन भी अगले 24 घंटे में सामान्य स्थिति में आ जाएगी, जिससे नमी का आना शुरू हो जाएगा। इस कारण 18 से 19 जुलाई के बीच बारिश का पूर्वानुमान है।

-यदि 18 व 19 जुलाई को मानसून धोखा दे गया तो बारिश का एक सप्ताह इंतजार करना होगा।

अधिकतम तापमान-41.4 डिसे

न्यूनतम तापमान-29.6 डिसे

समय तापमान

05:30 30.4

08:30 33.4

11:30 38.0

14:30 40.2

17:30 39.0

संभाग के जिलों में बारिश की स्थिति

ग्वालियर: -55%

भिंड: -58%

शिवपुरी: -43%

श्योपुर: -52%

दतिया: -57%

मुरैना: -67%

अागे क्या

न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिसे अधिक होने से सुबह से उमस रहेगी। दोपहर में भी तपन बढ़ेगी। शाम को बादल छाने के अासार हैं। स्थानीय प्रभाव से बारिश की भी संभावना बनेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments