देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से धन्य होगी दून की धरती, 27 मार्च से रेंजर्स ग्राउंड में गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा

0
351

देहरादून। देहरादून में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक भक्ति और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर के रेंजर्स ग्राउंड में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी।
इस दिव्य कथा का वाचन परम पूज्य देवकीनन्दन ठाकुर के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती सीमा एवं सुनील शर्मा तथा श्रीमती शिल्पी एवं संदीप रस्तोगी हैं।

27 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में गूंजेगी, देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से धन्य होगी श्रीमद् भागवत कथा दिव्य प्रवचन

May be an image of temple and text that says "राधे-राधे राधे-राधे राधे भाणरवत गाशवत ક्रमिद कथा 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 समय दोप. 3:30 बजे से 6:00 बजे तक Live on YouTube iDevkinanda hakur परम पूज्य शान्तिदूत "चर्मरत्न"' श्री देवकीनद्दन ठाकर जी महाराज मुख्य यजमान श्री सुनील शर्मा जी श्री संदीप रस्तोगी जी कथा स्थल: रेजन्स ग्राउण्ड आयोजक: विश्व शान्ति सेवा समिति, देहरादून विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट"
कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 27 मार्च को कलश यात्रा, भागवत महात्म्य, व्यास पूजन एवं कुंती स्तुति से कथा का शुभारंभ होगा। 28 मार्च को कपिल-देवहूति संवाद, सती एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को भरत चरित्र, नृसिंह एवं वामन अवतार की कथा सुनाई जाएगी।
30 मार्च को श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 31 मार्च को कृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। 1 अप्रैल को उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह एवं राम पंचाध्यायी का वर्णन किया जाएगा।
समापन दिवस 2 अप्रैल को झांकी लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष तथा व्यास पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।
कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी इसका लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर राजवीर सिंह, विनोद कम्बोज, विवेक गुप्ता, प्रवीण रस्तोगी, प्रवजोत जाटनी और सुभाष चावला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।