Thursday, July 4, 2024
HomeStatesUttarakhandलड़की ने खुद नहीं लगाई थी फांसी, मां ने अपने प्रेमी...

लड़की ने खुद नहीं लगाई थी फांसी, मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की उसकी हत्या

  • – चुन्नी से अपनी पुत्री का गला घोंटकर दिया था घटना को अंजाम, घटना को आत्महत्या दिखाने के लिये शव को चुन्नी के सहारे लटका दिया था पंखे से
  • – मृतक युवती द्वारा अपनी मां को पडोस में रहने वाले प्रेमी के साथ देखा था आपत्तिजनक स्थिति में, राज खुलने के डर से की गई थी युवती की हत्या
  • देहरादून, पुलिस चौकी बाजार पर गुरुवार 27 जून को सूचना प्राप्त हुई कि न्यू पटेलनगर क्षेत्र में एक लड़की ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पहुंचे। मौके पर मृतका की पहचान ममता पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई।
    घटना के सम्बंध में परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पिता सुखविन्दर सिंह दूध सप्लाई का काम करते है, जो घटना के सुबह रोज की भांति प्रातः 04-00 बजे दूध सप्लाई के कार्य से घर से चले गये थे।
    प्रातः समय करीब 05:00 बजे मृतक की मां हरप्रीत द्वारा मृतका को पंखे पर फांसी लगाकर लटके हुए देखा तो उसके द्वारा मृतका के शव को नीचे उतारकर अन्य परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।
    घटना के सम्बंध में मृतका की मां द्वारा अकेले ही शव को नीचे उतारने की बात पर संदेह होने पर घटना की संधिग्ता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को निर्देशित किया गया।
    इसके बाद पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मृतका के पिता, अन्य परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो उनके द्वारा घटना पर शक जाहिर किया गया।
    प्रकरण की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका की मां हरप्रीत का उसके पडोस में रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति से काफी मिलना-जूलना था, जिसके सम्बंध में मृतका ममता को जानकारी हो गई थी, जिसके द्वारा उक्त सम्बंध में पूर्व में अपने पिता को बताया गया था। सुखविन्दर सिंह से जानकारी करने पर उसके द्वारा भी इस बात की पृष्टि की गई।
    पुलिस द्वारा मृतका की मां व उसके परिचित नितिन को आवश्यक पूछताछ हेतु चौकी लाया गया, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की माँ द्वारा अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर मृतका ममता की हत्या करना तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये चुन्नी के सहारे पंखे में लटका देना स्वीकार किया गया।
    घटना के संबंध में मृतका के पिता सुखविंदर सिंह द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 411/24 अंतर्गत धारा 302/201/34 ipc पंजीकृत किया गया।
    पुलिस द्वारा बाद विस्तृत पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर मृतका की मां हरप्रीत कौर व उसके प्रेमी नितिन को मौके से गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ का विवरण :
    पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसके अपने पडोस में रहने वाले नितिन के साथ उसके अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में उसकी पुत्री ममता को जानकारी हो गई थी तथा उसके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता सुखविन्दर को बताया था।
    इस बात को लेकर सुखविन्दर व अभियुक्ता के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, पर नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहने तथा अपनी गलती स्वीकार करने पर सुखविन्दर द्वारा उसे माफ कर दिया था, परन्तु 04-05 दिन पूर्व मृतका ममता द्वारा अभियुक्ता व नितिन को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पिता व अन्य परिजनो को इस सम्बंध में बताने की बात कही थी।
    पुलिस के अनुसार इसके बाद अभियुक्ता व नितिन द्वारा उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा दिनांक 27-06-2024 की प्रातः सुखविन्दर सिंह के घर से काम पर जाने के बाद अभियुक्ता द्वारा नितिन को कमरे पर बुलाया गया, जहां उन दोनो ने चुन्नी से मृतका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये शव को पंखे से लटका दिया।
    नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
    1- हरप्रीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू बस्ती, पटेलनगर देहरादून
    2- नितिन पुत्र दयाराम, निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून।

फांसी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने घेरा एसएसपी कार्यालय

“फरार चल रहे प्रधान पति और पूर्व भाजपा नेता आदित्य राज सैनी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की उठाई मांग”

 

हरिद्वार, जनपद के बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्या के आरोपितों के लिए फांसी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रोशनाबाद पहुंचकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस ने फरार चल रहे प्रधान पति और पूर्व भाजपा नेता आदित्य राज सैनी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया गया।
प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण देवभूमि कलंकित हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है।

अधिकतर घटनाओं में बीजेपी नेताओं का नाम आ रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता बेटियों के साथ अन्याय कर रहे। महिला कांग्रेस महिलाओं को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।ज्योति रौतेला ने कहा कि हाल ही में देहरादून में उपनल कर्मी ने वन आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया, देहरादून कैन्ट में शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुराचार किया जाना, पटेल नगर में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाना, हल्द्वानी बनभूलपुरा में छात्राओं का लापता होना, द्वाराहाट में 19 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म होना, देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर की खुलेआम हत्या होना राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाता है। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि आंखिर राज्य की जनता को किस बात की सजा मिल रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ती है, लेकिन उन्हें सजा नहीं होती। अंकिता भंडारी को भी आज तक न्याय नहीं मिला है।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान, उदय जैन, महासचिव शशि झा, पूनम सिंह, सुशीला बेलवाल, रेखा ढींगरा, नलिनी दीक्षित, अंशुल त्यागी, गार्गी राय, इमराना परवीन, आशा कोरी, रोशनी कालिया, रचना शर्मा, रश्मि देवरानी, सरोजनी देवी, अनिता बिष्ट, वसुंधरा नैनवाल, नूरजहां, हीरा देवी, शांति देवी, बाला आदि शामिल रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments