रुद्रप्रयाग -रुद्रनाथ महोत्सव अब परवान चढ़ने लगा है,आज पांचवें दिन केदार कला मंच द्वारा प्रस्तुत द्रौपदी की लाज,व शिव शक्ति कला मंच द्वारा अंंगद रावण संवाद कार्यक्रम ने मुख्य पंडाल में समा बांधा। सांस्कृतिक संध्या में प्रियंका मेहर ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार रहे। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने आगंतुकों का आभार ब्यक्त किया।
आज विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महिला कीर्तन मंडली वेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दिन में मुख्य आकर्षण केदार कला मंच द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम द्रौपदी की लाज ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उसके बाद अंगद रावण संवाद ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
सांस्कृतिक संध्या प्रियंका मेहर के नाम रही। कड़ाके की ठंड के बाद खचाखच भरे पंडाल में दर्शकों ने गीतों का खूब आनंद लिया। बेडु फांकों बारामास, ऐसू का बरस मेरू दिल भोरी ऐगी.. राम झमा रे स्यालि…से दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अरूण बाजपेई ने किया।



Recent Comments