देहरादून, उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पत्रकारों को चुस्त और फिट रहने के उद्देश्य से आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया, इस मौके राज्य के सुदूर पर्वतीय दुर्गम क्षेत्र जोशीमठ से आए प्रतिभावान होनहार युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने सीएम से भेंट की, कोच विजय कुमार के नेतृत्व में टीटी का हुनर सीख रहे इन युवा खिलाड़ियों ने इसी वर्ष बिहार राज्य में अखिल भारतीय विधा भारती शिक्षा संस्थान में 36वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया, पिछले वर्ष भी टीटी के इन युवा खिलाड़ियों ने राजस्थान में 10 पदक जीते थे, सीमित साधन और खेल की ललक बरकरार रखे सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के यह खिलाड़ी युवा कोच विजय कुमार के सानिध्य में लगातार राज्य के लिए मैडल प्राप्त करने पर भी सीएम धामी ने बधाई और अपना आशीर्वाद देने के साथ खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवाड़ी, माहिम वर्मा सचिव उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, आशीष चौहान निदेशक खेल, अजय राणा अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब व प्रेस क्लब के अन्य अधिकारीगण द्वारा जोशीमठ क्षेत्र से आए युवा खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस मौके पर इंदुधर बोर्डाई और देवेंद्र कांडपाल मास्टर्स टीटी खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा।



Recent Comments