Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedनगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा निकालेगी...

नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा: सुभाष चंद्र

हरिद्वार (कुलभूषण)भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार की बैठक होटल ली ग्रैंड में संपन्न हुई बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने बताया कि नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ता रविवार को आर्य नगर चौक से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सभी चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं जो कि आर्य नगर चौक ,शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक ,ऋषिकुल ,देवपुरा चौक ,शिव मूर्ति ,पोस्ट ऑफिस और हर की पौड़ी पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करेंगे पुष्प वर्षा होगी आतिशबाजी होगी और ढोल नगाड़ों के साथ हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद लेते हुए शाम को यह यात्रा हर की पौड़ी पहुंचेगी जहां मां गंगा पूजन के साथ यह यात्रा संपन्न होगी
बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा प्रदेश से मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट अनिल कुमार “कुमार” मंडल अध्यक्ष किशन बजाज प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया राजकुमार अरोड़ा अनु कक्कड़ दीपांशु विद्यार्थी कमला जोशी रंजना चतुर्वेदी तरुण नय्यर विनीत जोली घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments