Sunday, August 2, 2026
HomeUncategorizedप्राधिकरण ने अवैध भवन को शील और अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

प्राधिकरण ने अवैध भवन को शील और अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी के तहत शुक्रवार को बगराल गांव मसूरी रोड में रमेश गोयल द्वारा बनाये गए अवैध भवन को शील किया गया । उक्त कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सचिन तोमर ,सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट उपस्थित रहे वहीं एक अन्य प्रकरण जिसमें अजयरत्न कुकरेती व अशोक कुक्साल द्वारा बद्री एन्क्लेव माजरी माफी देहरादून में लगभग 10 से 12 बीघा में कई जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया l इस कार्यवाही में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा , अवर अभियंता विक्रम सिंह, सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार शर्मा तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments