Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowसकारात्मक रही अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (AIKVTA) की केंद्रीय शिक्षा...

सकारात्मक रही अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (AIKVTA) की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात

नई दिल्ली, एआईकेवीटीए मुख्यालय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्यालय शिक्षकों के लंबित मुद्दों के संबंध में गत दिवस माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की, (AIKVTA) महासचिव के. पी. सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से मिला, इस भेंट का उद्देश्य केवीएस के शिक्षकों के लिए संशोधित आश्वस्त कैरियर प्रगति (MACP) योजना के लंबे समय से लंबित मुद्दे पर चर्चा करना था।
इस बैठक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) के मुख्य सचिव श्री संजय कुमार, केवीएस की उपाध्यक्ष श्रीमती प्राची पांडेय, केवीएस के आयुक्त श्री विकास गुप्ता तथा केवीएस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने केवीएस शिक्षकों के लिए एमएसीपी के कार्यान्वयन में लगभग 16 वर्षों से हो रही देरी के कारणों के बारे में जानकारी ली। एआईकेवीटीए महासचिव श्री के. पी. सिंह ने यह तथ्य सामने रखा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में लागू एमएसीपी योजना के अंतर्गत सभी केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तीन वित्तीय उन्नयन प्रदान किए जाते हैं, किंतु केवीएस में यह योजना अब तक केवल गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर ही लागू की गई है, जबकि शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है।
एआईकेवीटीए महासचिव ने स्पष्ट किया कि वर्ष 1987 से केवीएस शिक्षकों को केवल दो कैरियर प्रगति—12 वर्ष की सेवा के बाद सीनियर स्केल तथा 24 वर्ष की सेवा के बाद सेलेक्शन स्केल—प्रदान करता रहा है, जिससे सीमित वित्तीय लाभ मिलता है और जो वर्तमान कैरियर प्रगति व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। वर्ष 2009 से ही एआईकेवीटीए लगातार शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ दिलाने के लिए संघर्षरत है।
सभी तथ्यों को सुनने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन मंत्रालय की एक प्रमुख और प्रतिष्ठित संस्था है तथा केवीएस के शिक्षकों को अब और प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने केवीएस के आयुक्त को निर्देश दिया कि 6 से 8 माह के भीतर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिसके पश्चात केवीएस शिक्षकों के लिए एमएसीपी योजना लागू की जाएगी।
माननीय मंत्री द्वारा दी गई इस आश्वासन से देशभर के केवीएस शिक्षकों में आशा और विश्वास का संचार हुआ है। शिक्षक संघ द्वारा अन्य कल्याणकारी बिन्दु भी माननीय मंत्री जी के संज्ञान में लाए गए जिस सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए एआईकेवीटीए ने शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।May be an image of dais

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments