Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्तार में,चार साल से...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्तार में,चार साल से चल रहा था फरार

देहरादून, नाबालिग से दुष्कर्म के केस में चार साल से फरार आरोपी को पटेलनगर थाना पुलिस ने एसओजी की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठाणे, मुंबई में नाम बदलकर रह रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता कर एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने की। बता दें कि हाल में पुलिस मुख्यालय से ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत एसएसपी ने जिले के सभी थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी को सक्रिय किया। इस पर पटेलनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2017 से दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपी मुनाजिर (26) पुत्र शब्बीर निवासी बलवा, थाना महलगांव, जिला अररिया बिहार की जानकारी जुटाई।

12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया था। वर्ष 2017 में वह जमानत पर छूटा। इसके बाद फरार हो गया। हाल में उसकी तलाश की गई। कुछ समय पहले उसके पंजाब में होने की जानकारी मिली। वहां दबिश दी तो पता लगा कि वह ठाणे मुंबई इलाके में चला गया है।

वहां से आरोपी की जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। पता लगा कि ठाणे के पठानवाड़ी क्षेत्र में नाम बदलकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा है। इस पर पुलिस ने ठाणे में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वहां से रिमांड पर लेकर पुलिस दून पहुंची, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वर्ष 2017 में फरार होने के बाद वह बिहार चला गया। वहां पुलिस दबिश देने लगी तो पहले अपना नाम बदलकर अंजार रखा। इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर दिहाड़ी मजदूरी करने लगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments