उद्गार संस्था के वार्षिकोत्सव में शिक्षकों का सम्मान

0
131

देहरादून, विगत कई वर्षों से दून में साहित्यिक गतिविधियां संचालित कर रही साहित्यिक सामाजिक संस्था उद्गार का वार्षिकोत्सव हिंदी भवन के सभागार में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर चयनित शिक्षक-राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नीरज नैथानी तथा महिला संवर्ग में शिक्षिका डा. विद्या सिंह जी को सम्मानित किया गया।
इस साहित्यिक शैक्षणिक कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री असीम शुक्ल, के. डी. शर्मा, श्रीमती डाली डबराल, शिव मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डा. राम विनय सिंह, कन्हैयालाल लाल पंत, डा. मुनिराम सकलानी, शायर अंबर खरबंदा श्रीमती क्षमा कौशिक, आदि लेखकों को भी संस्था द्वारा अलंकृत किया गया। सम्मान प्रदान किए जाने से पूर्व नीरज नैथानी के शैक्षणिक व साहित्यिक अवदान का उल्लेख किया गया साथ ही सम्मान पत्र का वाचन कर सभागार के श्रोताओं को विस्तृत परिचय भी दिया गया। इस अवसर पर शायर शादाब,डा राकेश बलूनी,मदन मोहन डोभाल , लक्ष्मी प्रसाद बडोनी,श्री पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।