नगर निगम पार्षद ने क्षेत्र की जनता से किया अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आहावान
हरिद्वार (कुलभूषण )नगर निगम वार्ड न0 54 में नगर निगम पार्षद नागेन्द्र राणा के नेतृत्व में हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर नगर निगम पार्षद नागेन्द्र राणा ने क्षेत्रवासियो से पर्यावरण व प्राकृति के संरक्षण के लिए आगे आकर योगदान करने का आहावान करते हुए अधिक अधिक वृ़क्ष लगा कर उनका संरक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होने कहा की वर्तमान समय में वृक्षारोपण कर हम अपनी आने वाली भविष्य की पीढी के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण संरक्षित करने का काम कर उनके स्वस्थ व आरोग्य जीवन का मार्ग प्रशस्त करने का काम करेगें। इसलिए अपने अपने आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड विशेषकर फलदार पेड लगाने व उनके संरक्षण के लिए आगे आये।
इस मौके पर चरणजीत जितेन्द्र ंिसह ओमवीर प्रेमनिवास गुप्ता रमेशचन्द सहित विभिन्न क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Recent Comments