लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म और लूटपाट, मामले का चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

0
612

देहरादून, अगर आप रात के समय में किसी से लिफ्ट लेते हैं तो सावधान रहिये क्योंकि दून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार 3 मई की रात को एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर टैक्सी चालक ने दुष्कर्म कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जिसका पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा किया, एसएसपी ने बताया कि युवती अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में आई थी और वो नशे में थी। युवती ने शिमला बाईपास से आईएसबीटी जाना था तो इस बीच टैक्सी चालक ने उसे लिफ्ट दी और युवती को आईएसबीटी की जगह आशारोडी के जंगल की ओर ले गया और वहां उसका रेप करके लूटपाट की। युवती रात भर जंगल‌ में रही और सुबह वो दोस्त के साथ थाने पहुंची, आरोपी को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ़ से गिरफ्तार किया है, एसएसपी ने बताया कि चालक देहरादून से सहारनपुर एवं अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।