Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowप्रो. सुरेखा डंगवाल बनीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति

प्रो. सुरेखा डंगवाल बनीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति

देहरादून, एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष सुरेखा डंगवाल को दून विश्वविद्यालय की कुलपति बनाया गया है। कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुरेखा डंगवाल को आगामी तीन वर्ष या अधिवर्षता आयु पूरी होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए उन्हें दून विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्ति किया गया है।

एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि की प्रो. सुरेखा डंगवाल अविभाजित उत्तर प्रदेश में चार साल तक उत्तर प्रदेश हिल इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन (हिल्ट्रान) की अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जाधारी) रह चुकीं हैं।

गढ़वाल विवि की प्रो. डंगवाल को विवि में 33 साल का शिक्षण अनुभव है। प्रो. डंगवाल को दक्षिण एशिया में महिला विमर्श, अप्रवासी साहित्य एवं साहित्य समालोचना में विशेषज्ञता हासिल है। प्रो. डंगवाल गढ़वाल विवि में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (केंद्रीय विवि की प्रथम महिला डीएसडब्लू) की जिम्मेदारी संभाल चुकीं हैं। जनवरी 2017 से वह विवि में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष हैं। वह साउथ एशियन लिटररी एसोसिएशन पिट्सबर्ग यूएसए की आजीवन सदस्य भी हैं। प्रो. सुरेखा डंगवाल अध्यापन और शोध अनुभव के साथ ही विभिन्न सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हैं। उनके लिखे 55 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments