जिला प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में कार्यरत प्रवक्ता सूरज सिंह ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर रुद्रप्रयाग का बढ़ाया गौरव

0
22

रुद्रप्रयाग- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत श्री सूरज सिंह ने जून 2026 में आयोजित UGC-NET शिक्षा शास्त्र (Education) परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवश्यक पात्रता अर्जित की है।
उनकी उपलब्धि से DIET रुद्रप्रयाग के प्राचार्य , प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों में हर्ष का माहौल है।
संस्थान के प्राचार्य ने श्री सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता का परिणाम है, और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को भी उच्च शिक्षा और व्यावसायिक उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए निरंतर अध्ययन, ज्ञान का अद्यतन और आत्म-विकास अत्यंत आवश्यक है।
DIET रुद्रप्रयाग परिवार ने श्री सूरज सिंह को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here