हरिद्वार (कुलभूषण )नगर निगम हरिद्वार का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चौथे दिन भी सख्ती के साथ जारी रहा। शुक्रवार को नगर निगम की टीम द्वारा दीनदयाल पार्किंग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए 10 से अधिक अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए, जबकि 8 अवैध ठेलियों को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर पर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त आईएएस श्री नंदन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सफाई एवं अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कहीं शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।



Recent Comments