Monday, March 17, 2025
HomeStatesUttarakhandविज्ञान मंथन परीक्षा में हिस्सा लें छात्र: धन सिंह

विज्ञान मंथन परीक्षा में हिस्सा लें छात्र: धन सिंह

देहरादून(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने छात्रों से विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में हिस्सा लेने का आह्वान किया। रावत ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा स्मारिका का किया विमोचन किया। मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों से विद्यार्थी को हिस्सा लेना चाहिए। वीएम परीक्षा के प्रदेश समन्वयक डा. राम प्रकाश नौटियाल ने कहा परीक्षा देशभर में आयोजित होगी। इसमें स्वदेशी विज्ञान के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी जाती है। बीते वर्ष परीक्षा में उत्तराखंड से लगभग 6000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विज्ञान भारती के सचिव प्रो. हेमवती नंदन ने कहा कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय विज्ञान के प्रति जानकारी का प्रचार-प्रसार करना है। विज्ञान भारती के अध्यक्ष प्रो. केडी पुरोहित ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में विज्ञान से संबंधित परीक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। मौके पर एरीज के वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह, वाडिया संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डा. सूरज कुमार पर्चा, ईएनटी सर्जन प्रो. रविन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments