एंथे के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक तैयारी परख रहे देश भर के छात्र: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज

0
1337

हल्द्वानी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विषय की जानकारी के साथ-साथ खुद की क्षमताओं, मजबूतियों और कमजोरियों का आकलन करना सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का ‘आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम’ (एंथे) पिछले 16 वर्षों से इसी असेसमेंट गैप को पूरा करने में देश भर के छात्रों की मदद कर रहा है। अब तक 1 करोड़ से अधिक छात्रों के पंजीयन के साथ एंथे भारत के सबसे बड़े असेसमेंट प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो चुका है।

एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरिसा रेड्डी ने बताया कि एंथे केवल स्कॉलरशिप परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक साइंटिफिक डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में डिजाइन की गई है। परीक्षा के बाद मिलने वाली ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ छात्रों को उनके प्रदर्शन, मजबूतियों और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की गहराई से समझ प्रदान करती है।

राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में दिखा एंथे का दबदबा एंथे की सटीक असेसमेंट प्रणाली का प्रमाण हालिया राष्ट्रीय परीक्षा परिणामों में भी देखने को मिला है। NEET UG 2026 के टॉप 100 रैंक धारकों में आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे के जरिए अपनी तैयारी परख चुके थे। वहीं, JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे हैं।

एंथे 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ‘एंथे 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र एंथे के आधिकारिक पोर्टल और निकटतम आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्य छात्रों को आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स के लिए 100% तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

परीक्षा की तिथियां:

  • ऑनलाइन परीक्षा: 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक

  • ऑफलाइन परीक्षा: 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here