Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowसख्ती लाई रंग, राज प्लाजा में पार्किंग के उपयोग को बनाया गया...

सख्ती लाई रंग, राज प्लाजा में पार्किंग के उपयोग को बनाया गया रैंप

देहरादून, एमडीडीए की सख्ती के बाद राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग के इस्तेमाल हेतु रैंप का निर्माण कर दिया गया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने विगत दिनों शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स व अन्य कमर्शियल भवनों में बेसमेंट पार्किंग के नियम के पालन की दिशा में सभी सेक्टरों में रिपोर्ट मांगी थी। इसके क्रम में प्राधिकरण के अभियंताओं द्वारा इसे लेकर रिपोर्ट उपाध्यक्ष को प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष  ने निर्देशित किया था कि बेसमेंट पार्किंग के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।
बीते दिनों राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में इस मानक का उल्लंघन पाए जाने पर यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। प्राधिकरण की सख्ती के फलस्वरूप यहां पर बेसमेंट में रैंप का निर्माण कॉम्प्लेक्स संचालक द्वारा प्रारंभ करा दिया गया है। बताया गया कि अब मौके पर रैंप का निर्माण कर लिया गया है। ऐसे में यहां अब पार्किंग की समस्या दूर होने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments